अपस्टॉक्स को पता है लेकिन कुछ फैन्स को नहीं: 'मोस्ट वैल्यूएबल एसेट ऑफ मैच' बनने पर जडेजा
आईपीएल-2023 के क्वॉलिफायर 1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 'अपस्टॉक्स मोस्ट वैल्यूएबल एसेट ऑफ द मैच' बनने पर सीएसके के ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा है, "अपस्टॉक्स को पता है लेकिन…कुछ फैन्स को नहीं पता।" इससे पहले उन्होंने कहा था कि सीएसके के कई फैन्स उनके आउट होने का इंतज़ार करते हैं ताकि एम.एस. धोनी बल्लेबाज़ी के लिए आ सकें।