अपहरण के 22 साल पुराने केस में फरार यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी की संपत्ति हुई कुर्क

अपहरण के 22 साल पुराने मामले में फरार यूपी के पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बस्ती स्थित आवास के एक हिस्से पर शनिवार को पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। एमपी-एमएलए कोर्ट ने इस मामले में त्रिपाठी को भगौड़ा घोषित किया है। हत्या के एक मामले में सज़ा काट रहे अमरमणि व उसकी पत्नी अगस्त 2023 में रिहा हुए थे।

Load More