अपहरण केस में उम्रकैद की सज़ा पाने वाले अतीक को वापस गुजरात की साबरमती जेल लाया गया
उमेश पाल अपहरण केस में प्रयागराज के एक कोर्ट से उम्रकैद की सज़ा पाने वाले गैंगस्टर अतीक अहमद को बुधवार को वापस साबरमती जेल (गुजरात) लाया गया। इससे पहले अतीक को इस मामले में पेशी के लिए साबरमती जेल से नैनी जेल (प्रयागराज) लाया गया था। गौरतलब है कि अतीक को सड़क मार्ग के ज़रिए गुजरात लाया गया है।