अप्रैल 2023 में मैकडॉनल्ड्स अपने कर्मचारियों की करेगा छंटनी: कंपनी के सीईओ
मैकडॉनल्ड्स के सीईओ क्रिस केंपचेन्स्की ने कहा है कि कंपनी अपने कुछ कॉर्पोरेट स्टाफ की छंटनी करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, "मौजूदा समय में जो पद हैं या तो उन्हें हटा दिया जाएगा या फिर दूसरे पद के साथ जोड़ा जाएगा।" बकौल केंपचेन्स्की, भूमिकाओं का मुल्यांकन करने के बाद कंपनी अपनी योजना को अप्रैल में साझा करेगी।