अप्रैल 2024 में हुआ अब तक का सर्वाधिक जीएसटी संग्रह

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, अप्रैल 2024 में जीएसटी संग्रह बढ़कर रिकॉर्ड ₹2.10 लाख करोड़ हो गया जो जीएसटी लागू होने के बाद अब तक का सर्वाधिक संग्रह है। इसमें केंद्र-जीएसटी में ₹43,846 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹53,538 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹99,623 करोड़ और सेस में ₹13,260 करोड़ मिले। इससे पहले अप्रैल 2023 में सर्वाधिक जीएसटी संग्रह हुआ था।

Load More