अप्रैल फूल डे पर केरल टूरिज़्म ने शेयर की ऐक्टर्स टॉम हॉलेंड और ज़ेंडेया की एडिट की हुई तस्वीर
केरल टूरिज़्म ने अप्रैल फूल डे पर 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के ऐक्टर्स टॉम हॉलेंड और ज़ेंडेया की एक एडिट की हुई तस्वीर ट्वीट कर जताया कि वे मुन्नार में घूम रहे हैं। पेज ने कैप्शन में लिखा, "अंदाज़ा लगाइए कि...हमने किन्हें देखा?" यह तस्वीर पिछले साल बॉस्टन में ली गई थी जिसे कई ट्विटर यूज़र्स ने शेयर किया है।