अप्रैल में 18 महीने के निचले स्तर 4.70% पर रही भारत की खुदरा महंगाई दर
केंद्र सरकार द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत की खुदरा महंगाई दर अप्रैल 2023 में घटकर 4.70% रही जो इसका पिछले 18 महीने का निम्नतम स्तर है। अप्रैल में ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 4.68% जबकि शहरी इलाकों में खुदरा महंगाई दर 4.85% रही। इससे पहले मार्च में देश की खुदरा महंगाई दर 5.66% थी।