अप्रैल के शुरुआती 15 दिनों में लोग सूर्योदय से पहले के आसमान में मंगल और शनि ग्रह एकसाथ देख सकते हैं और दोनों ग्रह 10-11 अप्रैल को सबसे नज़दीक होंगे। 12P/Pons-Brooks धूमकेतु भी इस अवधि में आसमान में नज़र आएगा। 8 अप्रैल को दुनिया के कुछ देशों में पूर्ण सूर्यग्रहण दिखने के अलावा 23 अप्रैल को पूर्ण चंद्रमा नज़र आएगा।