अप्रैल-नवंबर 2022 में देशभर में बिजली की मांग करीब 11% बढ़ी, आपूर्ति 0.6% रही कम

आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के बीच बिजली की मांग करीब 11% बढ़ी है जबकि आपूर्ति 0.6% कम रही। आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-नवंबर 2022 के बीच कुल 1012.249 अरब यूनिट बिजली की आपूर्ति हुई जबकि बिजली की मांग 1017.94 अरब यूनिट रही। अप्रैल-नवंबर 2022 में पिछले साल के मुकाबले बिजली की खपत 10% बढ़ी है।

Load More