अफ्रीका की हदजाबे जनजाति ने पहली बार खाया रसगुल्ला, रिऐक्शन देख रह जाएंगे हैरान
अफ्रीका के तंजानिया में पाई जाने वाली हदजाबे जनजाति ने पहली बार रसगुल्ला खाया और उनका रिऐक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रसगुल्ले का स्वाद एक भारतीय व्लॉगर ने उन्हें चखाया और वीडियो में दिख रहा है कि रसगुल्ले का पहला निवाला लेते ही शख्स ना सिर्फ मुस्कुराने लगा बल्कि खुशी से झूमने और थिरकने भी लगा।