अफ्रीकी देश चाड में पानी को लेकर दो गुटों में हुई हिंसक झड़प में 42 लोगों की मौत

अफ्रीकी देश चाड में पानी के स्रोत को लेकर 2 परिवारों में हुई हिंसक झड़प में 42 लोगों की मौत हो गई है। उप-प्रधानमंत्री लिमाने महामत के मुताबिक, बदले की भावना से शुरू हुई हिंसा बड़े इलाके में फैल गई और सेना को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने बताया कि सेना की त्वरित कार्रवाई से हालात पर काबू पा लिया गया।

Load More