अफगान टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी का मैच न खेलें: इंग्लिश टीम से यूके के 160 नेता
यूके के 160 से अधिक नेताओं ने इंग्लैंड की टीम से अपील की है कि वह महिलाओं के अधिकारों पर तालिबानी शासन के हमले पर स्टैंड लेते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (सीटी 2025) के मैच का बॉयकॉट करे। इस टूर्नामेंट में 26 फरवरी को इंग्लैंड-अफगानिस्तान मैच प्रस्तावित है। यह टूर्नामेंट पाकिस्तान और यूएई में खेला जाएगा।