अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए भारत पहुंची न्यूज़ीलैंड की टीम
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने के लिए न्यूज़ीलैंड की टीम गुरुवार को भारत पहुंच गई। टीम के खिलाडियों का उनके होटल में अफगानिस्तान की टीम ने ज़ोरदार स्वागत किया। कप्तान टिम साउदी की अगुआई में न्यूज़ीलैंड की टीम 9 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नॉएडा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स ग्राउंड में मैच खेलेगी।