अफगानिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर तालिबान ने भारत का अदा किया शुक्रिया
अफगानिस्तान के टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद तालिबान ने भारत का शुक्रिया अदा किया है। तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने कहा, "हम अफगान क्रिकेट टीम की क्षमता बढ़ाने में भारत की निरंतर मदद के लिए आभारी हैं।" मंगलवार को बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान पहली बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची।