पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनुस खान आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मेंटॉर नियुक्त किए गए हैं। इस बात की पुष्टि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए की। गौरतलब है कि, यूनुस खान 2022 में अफगानिस्तान के बल्लेबाज़ी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।