अफगानिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराया
अफगानिस्तान ने रविवार को टी20 विश्व कप-2024 के सुपर 8 चरण के मैच में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हरा दिया। यह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली जीत है। अफगानिस्तान ने 148/6 का टोटल बनाया था और ऑस्ट्रेलिया को 127 रन पर रोक दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान सेमी-फाइनल्स की दौड़ में बना हुआ है।