अफगानिस्तान ने दूसरे टेस्ट में ज़िम्बाब्वे को 72 रनों से हराया, 1-0 से जीती सीरीज़
अफगानिस्तान ने बुलावायो में खेले गए दूसरे टेस्ट में ज़िम्बाब्वे को 72 रनों से हराकर 1-0 से सीरीज़ जीत ली है। अफगानिस्तान ने ज़िम्बाब्वे को 278 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन ज़िम्बाब्वे की टीम 205 रनों पर ऑल आउट हो गई। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेला गया सीरीज़ का पहला मैच ड्रॉ हो गया था।