अफगानिस्तान ने यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का 'मेंटोर' किया नियुक्त

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर यूनिस खान को अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी पुरुष क्रिकेट टीम का 'मेंटोर' (मार्गदर्शक) नियुक्त किया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में आयोजित की जा रही है इसलिए मेज़बान देश से एक प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी को मेंटोर के रूप में नियुक्त करना ज़रूरी था।

Load More