अफगानिस्तान के बघलान प्रांत के पास शुक्रवार को 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। झटके राजधानी काबुल, पंजशीर और तकहार समेत कई इलाकों में महसूस किए गए। डर के चलते लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अबतक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन और राहत टीमें सतर्क हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।