अफगानिस्तान में एक हफ्ते में चौथी बार आया भूकंप, 4.3 रही तीव्रता
नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया कि अफगानिस्तान में मंगलवार सुबह 6:39 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है। बकौल रिपोर्ट, अफगानिस्तान में एक हफ्ते में भूकंप की यह चौथी घटना है। इससे पहले बुधवार को दो और गुरुवार को एक बार भूकंप आया था।