अफगानिस्तान में एकमात्र महिला रेडियो स्टेशन से हटाया गया निलंबन
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने एकमात्र महिला रेडियो स्टेशन पर से निलंबन हटा दिया है जिसके बाद इस रेडियो स्टेशन का प्रसारण फिर से शुरू होगा। तालिबान सरकार ने लाइसेंस का अनुचित उपयोग करने का हवाला देते हुए स्टेशन का संचालन रोक दिया था। तालिबान सरकार के मुताबिक, रेडियो स्टेशन ने नियमों का उल्लंघन नहीं करने का वादा किया है।