अफगानिस्तान में तालिबान के नए शासन को औपचारिक मान्यता देने वाला पहला देश बना रूस
रूस ने अफगानिस्तान के तालिबान शासन को औपचारिक रूप से मान्यता दे दी है और उसे अपने प्रतिबंधित संगठनों की सूची से हटा दिया है। रूस ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इसे एक ऐतिहासिक कदम बताया है। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में तालिबान अफगानिस्तान में सत्ता में आया था।