अफगानिस्तान में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 1,400 के पार
तालिबान सरकार के मुताबिक, अफगानिस्तान में आए भीषण भूकंप में अबतक 1,400 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 3,000 से ज़्यादा लोग घायल हैं। वहीं, हज़ारों लोग के मलबे में दबे होने की आशंका है। राहत-बचाव अभियान जारी है लेकिन पहाड़ी इलाकों और टूटी सड़कों के कारण राहत टीमों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।