अफगानिस्तान में महिलाओं को रोज़गार देने वाले सभी NGO होंगे बंद: तालिबान
तालिबान ने कहा है कि वह अफगानिस्तान में महिलाओं को रोज़गार देने वाले सभी राष्ट्रीय और विदेशी गैर-सरकारी समूहों (एनजीओ) को बंद कर देगा। स्थानीय वित्त मंत्रालय ने तालिबान के नियंत्रण से बाहर के संस्थानों में महिलाओं के कामकाज बंद करने का आदेश दिया है और कहा है कि सहयोग नहीं मिलने पर संस्था का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।