अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसने की कोशिश कर रहे 5 आतंकी मारे गए
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार को अफगानिस्तान से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में घुसने का प्रयास कर रहे 5 संदिग्ध आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा के अनुसार, प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) समूह के आतंकवादी रविवार तड़के अशांत प्रांत के झोब ज़िले में घुसपैठ की कोशिश करते समय मारे गए।