अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के बाद नन्हे फैन ने रोते-रोते मुजीब उर रहमान को लगाया गले
दिल्ली में रविवार को वनडे विश्व कप-2023 में इंग्लैंड के खिलाफ अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत के बाद एक नन्हा फैन रोने लगा और उसने अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान को गले लगा लिया जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। मुजीब ने मैच में 28 रन बनाए और 3 विकेट लिए जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।