अफगानिस्तान की लगातार तीसरी जीत के बाद कैसी है विश्व कप 2023 की अंकतालिका?
अफगानिस्तान ने शुक्रवार को नीदरलैंड्स को 7 विकेट से हराकर वनडे विश्व कप 2023 में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अफगानिस्तान अंकतालिका में 8 अंक व -0.330 के नेट रन-रेट के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि पाकिस्तान छठे स्थान पर खिसक गया है। नीदरलैंड्स 4 अंक व -1.398 के नेट रन-रेट के साथ आठवें स्थान पर है।