अफगानिस्तान के एक मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद हुए विस्फोट में 50 लोगों की मौत
अफगानिस्तान के काबुल में एक मस्जिद में जुमे की नमाज़ के बाद हुए विस्फोट में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई। हमला उस समय हुआ जब लोग सुन्नी मस्जिद में जुमे की नमाज़ अदा करने के बाद जमा हुए थे। मुस्लिमों के पवित्र महीने रमज़ान के दौरान अफगानिस्तान में कई मस्जिदों और शहरों पर हमले हो रहे हैं।