अफगानिस्तान के एजुकेशन सेंटर में हुए आत्मघाती हमले में 19 लोगों की मौत व 27 घायल
काबुल (अफगानिस्तान) के शिया बहुल इलाके में स्थित एक एजुकेशन सेंटर में शुक्रवार को हुए आत्मघाती बम धमाके में कम-से-कम 19 लोगों की मौत हो गई व करीब 27 लोग घायल हो गए। अब तक किसी संगठन ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है। बकौल रिपोर्ट, इससे पहले तालिबान का प्रतिद्वंद्वी इस्लामिक स्टेट ग्रुप शिया समुदाय को निशाना बनाता रहा है।