अफगानिस्तान के काबुल में हुए बम धमाकों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई
अफगानिस्तान की स्थानीय मीडिया के अनुसार, काबुल में मंगलवार को हुए 3 बम धमाकों में अब तक कुल 20 लोगों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, पहला धमाका पश्चिमी काबुल के दश्त-ए-बरची इलाके के मुमताज़ ट्यूशन सेंटर जबकि बाकी दोनों धमाके वहीं के एक अन्य स्कूल के पास हुए। अभी तक किसी समूह ने इसकी ज़िम्मेदारी नहीं ली है।