अफगानिस्तान के खिलाफ पाक की हार के बाद कमेंट्री बॉक्स में वकार का रिऐक्शन हुआ वायरल
चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 में पाकिस्तान की हार के बाद कमेंट्री बॉक्स में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वकार यूनिस का रिऐक्शन वायरल हो गया है। वीडियो में यूनिस हार से निराश होकर निशब्द दिखे। एक फैन ने कमेंट किया, "ऐसा लगता है कि वकार मैच में आखिरी समय में कुछ बदलाव की उम्मीद कर रहे थे।"