अफगानिस्तान के गोर प्रांत में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 50 लोगों की हुई मौत
अफगानिस्तान के गोर प्रांत में भारी बारिश के कारण कई जगहों पर अचानक बाढ़ आने से कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है। गोर प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद हमास ने बताया कि अचानक बाढ़ आने से विभिन्न क्षेत्रों में हज़ारों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और दर्जनों लोग फिलहाल लापता हैं।