अफगानिस्तान के घरेलू मामलों में रूस दखल नहीं देगा: राष्ट्रपति पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि उनका देश 'अफगानिस्तान के घरेलू मामलों में दखल नहीं देगा।' पिछले हफ्ते अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद पुतिन का यह बयान आया है। हालांकि, पुतिन ने यह भी कहा है कि अफगानिस्तान में वर्तमान स्थिति 'कठिन व चिंताजनक' है और रूस इस पर नज़र बनाए हुए है।