अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के गवर्नर के ऑफिस में हुआ धमाका, गवर्नर सहित 2 की हुई मौत
अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत के तालिबानी गवर्नर मोहम्मद दाऊद मुज़म्मिल व एक अन्य शख्स की गुरुवार को धमाके में मौत हो गई। बल्ख पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार, गवर्नर अपने ऑफिस में थे तभी वहां यह धमाका हुआ था। मुज़म्मिल अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद मारे गए सबसे शीर्ष तालिबानी अधिकारियों में से एक है।