अफगानिस्तान के वनडे विश्व कप 2023 से बाहर होने के बाद कैसी है अंकतालिका?
दक्षिण अफ्रीका से हार के साथ ही अफगानिस्तान आधिकारिक तौर पर वनडे विश्व कप 2023 से बाहर हो गया है। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में 4 मैच जीते जो वनडे विश्व कप के किसी संस्करण में उसका अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दक्षिण अफ्रीका 14 अंक और +1.261 के नेट रन-रेट के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है।