अफगानिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड को पहली बार दी मात

टी20 विश्व कप 2024 में अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को 84-रन से हरा दिया है। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मात दी है। अफगानिस्तान ने 159/6 का स्कोर बनाया था और उसने न्यूज़ीलैंड की पारी 15.2 ओवर में 75-रन पर समेट दी। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान और फज़लहक फारूकी ने 4-4 विकेट लिए।

Load More