अफगानिस्तान ने बनाया टी20I में भारत के खिलाफ अपना सबसे बड़ा टोटल
अफगानिस्तान ने इंदौर में भारत के खिलाफ दूसरे टी20I में 172/10 का स्कोर बनाया जो टी20I क्रिकेट में भारत के खिलाफ उसका सबसे बड़ा टोटल है। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नईब ने सर्वाधिक 57(35) रन बनाए। भारत के खिलाफ अफगानिस्तान का पिछला सबसे बड़ा टी20I टोटल 158/5 था जो उसने 11 जनवरी को खेले गए पहले टी20I में बनाया था।