अफगानिस्तान में भूकंप के चलते मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2000 हुई, 1320 घर हुए तबाह
तालिबान के एक अधिकारी के मुताबिक, पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार को आए 6 भूकंपों के चलते मरने वालों की संख्या 2,000 से अधिक हो गई है। अधिकारी ने बताया कि कई लोग लापता हैं और उनके रेस्क्यू के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण 1,320 घर तबाह हो गए हैं।