अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-एनसीआर में महसूस हुए तेज़ झटके
दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में शनिवार रात भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदुकुश वाला इलाका है और इसकी तीव्रता 5.8 आंकी गई है। बकौल रिपोर्ट्स, अफगानिस्तान व पाकिस्तान के बीच लगने वाली सीमाओं पर भूकंप के सबसे तेज़ झटके महसूस किए गए हैं।