अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आने के बाद दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 200 किलोमीटर नीचे था। वहीं, भूकंप के झटके इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई शहरों में भी महसूस किए गए।