अफगानिस्तान में आए 6 भूकंप के चलते 14 लोगों की हुई मौत, 78 हुए घायल
अधिकारियों के मुताबिक, पश्चिमी अफगानिस्तान में शनिवार को 6.3 तीव्रता के भूकंप के चलते 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 78 लोग घायल हुए हैं। बकौल रिपोर्ट्स, कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और भूस्खलन भी हुआ है। गौरतलब है, अफगानिस्तान में एक के बाद एक 6.3, 5.5, 4.7, 6.3, 5.9 और 4.6 तीव्रता के भूकंप आए थे।