अफगानिस्तान में कुपोषण की दर सर्वकालिक उच्च स्तर पर: संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के मुताबिक, अफगानिस्तान में कुपोषण की दर सर्वकालिक उच्च स्तर पर है। डब्ल्यूएफपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि आधे अफगानिस्तान ने पूरे साल गंभीर भुखमरी का सामना किया है। बकौल डब्ल्यूएफपी, 4 करोड़ की आबादी वाले अफगानिस्तान में 70 लाख बच्चे (5 वर्ष से छोटे) व माताएं कुपोषण का शिकार हैं।