अफगानिस्तान में तापमान -34°C तक गिरने के कारण ठंड से अब तक 78 लोगों की हुई मौत
अफगानिस्तान प्रशासन ने गुरुवार को बताया कि देश में तापमान -34°C तक गिरने के कारण ठंड से अब तक 78 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि देश के 34 प्रांतों में से आठ में ठंड से मौत दर्ज की गई है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले 15 सालों में यह सबसे अधिक ठंड है।