अफगानिस्तान में तालिबान के साथ बात करने के लिए पाकिस्तान की ज़रूरत नहीं: अमेरिका
अफगानिस्तान के लिए अमेरिका के विशेष दूत थॉमस वेस्ट ने पाकिस्तान को लेकर कहा है कि अमेरिका को तालिबान से बात करने के लिए किसी तीसरे देश की ज़रूरत नहीं है। वेस्ट ने कहा कि अमेरिकी सरकार तालिबान के साथ संपर्क में है। बकौल वेस्ट, अफगानिस्तान जाने के लिए अमेरिका को पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र की भी आवश्यकता नहीं है।