अफगानिस्तान में बनी पहली सुपरकार को तालिबान ने किया पेश, जारी की तस्वीर
तालिबान ने अफगानिस्तान में बनी पहली सुपरकार 'माडा 9' का अनावरण किया है जिसे अफगानिस्तान में डिज़ाइन किया व बनाया गया है। तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कीं और कहा कि इसे बनाया जाना पूरे देश के लिए सम्मान की बात है। इसमें टोयोटा कोरोला का जापानी इंजन लगा हुआ है।