अफगानिस्तान में बारिश व बाढ़ के कारण 330 से ज़्यादा लोगों की हुई मौत

अफगानिस्तान के बघलान, तखर, बदख्शां और घोर प्रांतों के प्रमुख हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण 330 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बकौल रिपोर्ट्स, इनमें अकेले उत्तरी बघलान प्रांत में 300 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं जबकि 1000 से ज़्यादा घर नष्ट हो गए हैं। तालिबान सरकार के मुताबिक, काफी लोग घायल हुए हैं।

Load More