अफगानिस्तान में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं के चलते 5 दिनों में हुई 70 लोगों की मौत
अफगानिस्तान में भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं के चलते पिछले 5 दिनों में कम-से-कम 70 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, शनिवार से बुधवार तक बारिश से हुई घटनाओं में 56 लोग घायल भी हुए हैं। विभाग ने बताया कि 2,600 से ज़्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और 95,000 एकड़ खेत तबाह हो गए हैं।