अफगानिस्तान में भीषण भूकंप के बाद ज़िंदा निकला बच्चा, मलबे के नीचे मां से लिपटा मिला
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद हेरात में एक छोटा बच्चा मलबे से ज़िंदा मिला है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो में बच्चा अपनी मृत मां की गोद में लिपटा हुआ दिख रहा है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान में एक के बाद एक आए विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 से अधिक हो गई है।