अफगानिस्तान में भूस्खलन के कारण 25 लोगों की हुई मौत, 10 घायल
अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत के नूरगाराम ज़िले में हुए भूस्खलन के कारण कम-से-कम 25 लोगों की मौत हो गई है व लगभग 10 घायल हैं। अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण नूरिस्तान, पंजशीर व कुनार प्रांत में सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया है। पंजशीर में हिमस्खलन भी हुआ था।