अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा का हमेशा से पक्षधर है भारत: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा महिलाओं की विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने पर चिंता व्यक्त की है। बागची ने कहा, "अफगानिस्तान में महिलाओं की शिक्षा का भारत हमेशा से पक्षधर रहा है।" बकौल बागची, महिलाओं को उच्च शिक्षा समेत अफगानिस्तान के समाज के सभी पहलूओं में बराबरी की हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

Load More